कानपुर(हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस जनता के बीच तेजी से पैठ बनाने में जुट गई है। इसी कड़ी में गुरुवार को महंगाई हटाओ पदयात्रा के तहत कांग्रेसी पदयात्रा में उमड़े और जनता से महंगाई को लेकर संबोधित किये।
शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर उत्तर द्वारा महंगाई हटाओं प्रतिज्ञा पदयात्रा की प्रदेश व्यापी श्रंखला के पांचवे दिन गुरुवार को शहर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में वार्ड कांग्रेस कमेटी के समूहो द्वारा निकाली गई पदयात्राओं मे जहां भारी संख्या में कांग्रेसजनों की सिरकत के साथ कांग्रेस समर्थकों ने भी बड़े उत्साह और उमंग से भागीदारी की। वहीं, पदयात्राओं का विभिन्न स्थानों पर जनसाधारण द्वारा स्वागत किया।
शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर उत्तर के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी एवं छावनी विधानसभा विधायक सोहिल अख्तर अंसारी के नेतृत्व में आज सीसामऊ, आर्यनगर व छावनी विधानसभा क्षेत्रों में स्थानीय परमट, सिविल लाइन्स, बाबूपुरवा व अजीतगंज कालोनी के प्रभारी दिलीप बाजपेई, हरीश गुप्ता, सोनू कनौजिया, लल्लन अवस्थी, जावेद मुल्ला, अशरफ वारसी, नियाज उस्मानी, अजय शुक्ला एवं वार्ड अध्यक्ष संतोष गुप्ता, सुरेन्द्र तिवारी, नमिता कनौजिया, मृत्युंजय सिंह, अब्दुल तारिक के संयुक्त संयोजन मे अलग-अलग मोहल्लों में पदयात्राएं घूमते हुये नुक्कड़ सभाओं मे परिवर्तित हो गई। जहां वक्ताओं ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करते हुये उपस्थित जनसमूह को प्रियंका गांधी द्वारा घोषित कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रेषित की।
