Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहंगाई से त्रस्त हो चुकी है देश की जनता

महंगाई से त्रस्त हो चुकी है देश की जनता

जनता की समस्याओं का ध्यान नहीं दे रही भाजपा सरकार

कानपुर (हि.स.)। पेट्रोलियम पदार्थों में आए दिन बढ़ोत्तरी हो रही है और इस बेतहाशा बढ़ोत्तरी का सीधा असर खाद्यान्य वस्तुओं पर पड़ रहा है। इससे जबरदस्त महंगाई बढ़ रही है और देश की जनता त्रस्त हो चुकी है। इन सबके बावजूद भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं पर कतई ध्यान नहीं जा रहा है। ऐसे में अगले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता अपने मत के जरिये योगी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

पूरे देश मे महंगाई की वजह से आम जनता त्रस्त हो चुकी है,लेकिन भाजपा सरकार है कि इस तरफ कोई ध्यान ही नहीं दे रही। अब विपक्षी पार्टियों ने महंगाई को मुद्दा बनाकर भाजपा को घेरने का काम किया है। कानपुर में सपा के नेताओं ने महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। सपा कार्यकर्त्ताओं ने अपने गाड़ी को रिक्शे पर रखकर महंगाई का विरोध किया।

महिला सभा की पूर्व नगर अध्यक्ष दीपा यादव का कहना है कि पेट्रोल के दाम रोजाना बढ़ाये जा रहे है। कहा कि जिस सरकार को हमने किरायेदार के रूप में चुना था आज वही सरकार मकान मालिक बनने पर उतारू है। अब भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। उनका कहना है कि रसोई गैस के दाम बढ़ने से महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो गया है। हरप्रीत सिंह बब्बर ने कहा कि इन समस्याओं पर सरकार ध्यान नहीं दे रही वो सिर्फ हिटलर शाही कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular