शाहजहांपुर(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में एक मस्जिद के अंदर घुस कर धर्मग्रंथ जलाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस महानिरीक्षक बरेली जोन रमित शर्मा ने आज गुरुवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कल बुधवार की अपरान्ह करीब ढाई बजे चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूजई में फकरे आलम वाली मस्जिद में घुसकर एक युवक द्वारा धर्मग्रंथ को जला दिया गया था।पुलिस की कई टीमें आरोपी युवक को तलाश रही थी। उन्होंने बताया कि थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बाड़ूजई से पुलिस ने आरोपी युवक ताज मोहम्मद को गिरफ़्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने घटना के बाद हददफ़ चौकी क्षेत्र में स्थित पप्पू जनरल स्टोर से पानी की बोतल ली और पानी पिया लेकिन वो बगैर रुपये दिए वहां चला गया था। जिसे दुकान स्वामी ने बाद में पकड़ लिया था।लेकिन आरोपी के पास रुपये न होने पर उन्होंने उसे छोड़ दिया। उक्त घटना कि जानकारी होने पर दुकान स्वामी ने आरोपी युवक के बारे में पुलिस को बताया।जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी मुस्लिम युवक ने बताया कि मस्जिद में वह नहीं बल्कि उसकी रूह गई थी। उसकी रूह ने ही धार्मिक ग्रंथ जलाया है। वह अपने शरीर से परेशान हो चुका है।
सीसीटीवी की मदद से पकड़ में आया युवक
घटना के वाद आरोपी की तस्बीर मस्जिद व आस पास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई था । सीसीटीवी फुटेज बड़े तेजी से क्षेत्र में वायरल हो गए थे।और पुलिस भी सीसीटीवी फोटेज के सहारे से उसे तलाश रही थी।
घटना से मुस्लिम समुदाय में था काफी आक्रोश, की गई थी आगजनी
कल जैसे ही घटना की जानकारी मुस्लिम समुदाय में फैली बड़ी संख्या में बेरी चौकी के पास भीड़ एकत्रित हो गई थी। इस दौरान कुछ खुराफातियों ने बेरी चौकी के पास लगे पोस्टर होर्डिंग आदि फाड़ दिए और उन्हें जलाकर माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया था। पुलिसकर्मियों से भी उनकी जमकर नोकझोंक हुई थी। लेकिन पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की सूझबूझ से उन्होंने स्थिति बिगड़ने से पहले ही मामले को कंट्रोल कर लिया था।
अमित
