बाराबंकी । सुमेरगंज की मस्जिद को अनाधिकृत रूप से ढहाना लोकतंत्र की मूल भावना के विपरीत है। भाजपा सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने हेतु नए मुद्दे को उठाना चाहती हैं इस प्रकरण में प्रशासन की भूमिका निष्पक्ष नहीं रही है। उक्त विचार वृहस्पतिवार को पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने सुमेरगंज मस्जिद प्रकरण में जिलाधिकारी से मिले सपा प्रतिनिधिमंडल के पश्चात व्यक्त की। पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने प्रशासन के इस कृत्य की तीव्र निंदा करते हुए कहा कि किसी भी समुदाय के धार्मिक स्थल को जमींदोज किया जाना अपराध की श्रेणी में आता है जिसका विरोध हर स्तर पर किया जाना चाहिए। श्री गोप ने सुमेरगंज व जनपद के निवासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन के हर गलत कदम का जोरदार विरोध किया जाएगा। पूर्व मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवई ने सुमेरगंज मस्जिद प्रकरण पर प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रशासन के लोग भाजपा सरकार के इशारे पर काम कर संविधान का मखौल उड़ा रहे हैं। पूर्व सांसद रामसागर रावत, सदर विधायक सुरेश यादव व सदस्य विधान परिषद राजेश यादव राजू ने संयुक्त रूप से इस कृत्य की भर्त्सना करते हुए कहा कि प्रकरण को विधानसभा और विधान परिषद में समाजवादी पार्टी पूरे जोरदार तरीके से उठाएगी। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने पूरे प्रकरण पर विस्तार से बताते हुए कहा कि सुमेरगंज मस्जिद लगभग 100 वर्ष पहले की थी वर्ष 1892 के 1300 फसली के रिकॉर्ड में दर्ज थी वक्फ नंबर 198 वर्ष 1968 से सुन्नी वक्फ बोर्ड में बतौर मस्जिद दर्ज है तथा हाईकोर्ट द्वारा भी 31 मई 2021 तक किसी भी प्रकार के ध्वस्तीकरण पर कोरोना के चलते रोक लगाई थी इतना होने के बावजूद भी प्रशासन व उप जिलाधिकारी सहित तमाम अधिकारियों के षड्यंत्र के तहत सुमेरगंज मस्जिद को ढहाने का कार्य किया गया जो कि निंदनीय है, सपा जिलाध्यक्ष सहित प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को भेजे ज्ञापन के पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच व संबंधित उप जिलाधिकारी को निलंबित करने की मांग की गई। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद के अतिरिक्त पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद रामसागर रावत, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवाई, सदर विधायक सुरेश यादव, विधान परिषद सदस्य राजेश यादव, विधायक गौरव रावत, कुलदीप सिंह, सुबेहा चेयरमैन प्रतिनिधि चैधरी अदनान, हिमांशु यादव, जिलाध्यक्ष युवजन सभा आशीष सिंह आर्यन हसमत अली गुड्डू, वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।
मस्जिद प्रकरण: सपा का प्रतिनिधि मण्डल ने डीएम से की मुलाकात
RELATED ARTICLES
