Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमसूर की आधुनिक खेती से किसानों को होगा अधिक लाभ: प्रसून सचान

मसूर की आधुनिक खेती से किसानों को होगा अधिक लाभ: प्रसून सचान

बाजार में मसूर की दाल की रहती है बेहतर मांग

कानपुर, 28 अक्टूबर (हि.स.)। मसूर की दाल में अन्य दालों की अपेक्षा अधिक पौष्टिकता पायी जाती है। इसमें पाया जाने वाला नियासिन मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक है। यह दाल कब्ज और अनियमित पाचन क्रिया में भी सहायक है। ऐसे में इसकी मांग भी बाजार में बेहतर रहती है और किसान अगर इसकी आधुनिक खेती करते हैं तो अधिक लाभ कमा सकते हैं। यह बातें गुरुवार को सीएसए के शोध छात्र प्रसून सचान ने कही।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) शस्य विज्ञान विभाग में शोधरत छात्र प्रसून सचान ने बताया कि दलहनी फसलों में मसूर का अपना अलग एक महत्वपूर्ण स्थान है। मसूर दाल जिसे लाल दाल के नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया कि मसूर उत्पादन में भारत का विश्व में दूसरा स्थान है। मसूर के 100 ग्राम दाने में औसतन 25 ग्राम प्रोटीन, 1.3 ग्राम वसा, 7.8 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 3.2 ग्राम रेशा, 68 मिलीग्राम कैल्शियम, 7 मिलीग्राम लोहा, 0.2 1 मिलीग्राम राइबोफ्लेविन ,0.51 मिलीग्राम थायमीन और 4.8 मिलीग्राम नियासिन पाया जाता है। जो मानव स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है इसके सेवन से अन्य दालों की अपेक्षा सर्वाधिक पौष्टिकता पाई जाती है। रोगियों के लिए यह दाल अत्यंत लाभप्रद है। इसके सेवन से दस्त, बहुमूत्र, प्रदर, कब्ज व अनियमित पाचन क्रिया में लाभकारी है। इसका हरा व सूखा चारा पशुओं के लिए स्वादिष्ट व पौष्टिक होता है।

शोध छात्र प्रसून सचान ने किसानों को सलाह दी है कि इसके इससे अधिक पैदावार के लिए मध्य नवंबर तक इसकी बुवाई करते हैं। उन्होंने बताया कि मसूर की उन्नतशील प्रजातियां जैसे- डीपीएल 15,डीपीएल 62, नूरी, के 75,आई पी एल 81, एलएस 218 प्रमुख हैं। समय से बुवाई के लिए 30 से 35 किलोग्राम एवं देर से बुवाई के लिए 50 से 60 किलोग्राम बीज प्रति हेक्टेयर आवश्यक होता है। तथा उर्वरक 20 किलोग्राम नत्रजन, 40 किलोग्राम फास्फोरस, 20 किलोग्राम पोटाश एवं 20 किलोग्राम सल्फर प्रति हेक्टेयर की आवश्यकता होती है। जिंक की कमी वाले क्षेत्रों में 25 किलोग्राम जिंक प्रति हेक्टेयर की दर से दें। बुवाई के पूर्व बीज का शोधन अवश्य कर दें। सचान ने बताया कि किसान भाई आधुनिक तरीके से इस की उन्नत खेती करें तो दानों के उपज 20 से 25 कुंतल एवं भूसे की उपज 30 से 35 कु. प्रति हेक्टेयर ली जा सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular