मशहूर कॉमेडियन व अभिनेता मुश्ताक मर्चेंट अब नहीं रहे हैं। मुश्ताक मर्चेंट का सोमवार 27 दिसंबर को मुंबई के होली फैमिली हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह 67 साल के थे और लंबे समय से डायबिटीज से जूझ रहे थे।
मुश्ताक ने बॉलिवुड की कई मशहूर फिल्मों जैसे ‘हाथ की सफाई’, ‘सीता और गीता’, ‘जवानी दीवानी’, ‘सागर’, ‘प्यार का साया’ , ‘फिफ्टी फिफ्टी’ ‘शोले’ आदि कई फिल्मों में काम किया था। मुश्ताक अपने अभिनय के साथ -साथ अपनी परफेक्ट कॉमेडी के लिए काफी मशहूर थे। लेकिन डायबिटीज की समस्या की वजह से लगभग 16 साल पहले ही उन्होंने अभिनय की दुनिया से किनारा कर लिया था । इसके बाद मुश्ताक सूफी बन गए थे और केवल धार्मिक कार्यकलापों में व्यस्त रहने लगे। आज उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।
सुरभि सिन्हा/कुसुम
