Sunday, April 12, 2026
Homeखेलमलेशिया ओपन के पहले दौर में हारे साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत

मलेशिया ओपन के पहले दौर में हारे साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत

कुआलालंपुर (हि.स.)। शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत का खराब प्रदर्शन जारी है। दोनों खिलाड़ी मंगलवार को यहां सत्र के पहले टूर्नामेंट मलेशिया ओपन के पहले दौर से ही हारकर बाहर हो गये हैं।

दो बार की राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन साइना, जिन्होंने कई चोटों और फॉर्म की कमी से जूझते हुए 2022 में कठिन संघर्ष किया, को 1,250,000 डॉलर के ईनामी राशि वाले सुपर 1000 टूर्नामेंट के पहले दौर में चीन की हान यू से 12-21 21-17 12-21 से हार का सामना करना पड़ा।

दुनिया के पूर्व नंबर एक और विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता श्रीकांत को जापान के गैर-वरीयता प्राप्त केंटा निशिमोटो के हाथों 19-21 14-21 से हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला 42 मिनट तक चला।

एक अन्य भारतीय खिलाड़ी आकर्षी कश्यप को भी हार का सामना करना पड़ा। आकर्षी को महिला एकल के पहले मुकाबले में चीनी ताइपे की वेन ची सू से 10-21 8-21 से हार का सामना करना पड़ा।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular