Wednesday, February 11, 2026
Homeमनोरंजनमलाइका के साथ रोमांटिक हुए अर्जुन कपूर

मलाइका के साथ रोमांटिक हुए अर्जुन कपूर

फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर आज अपना 37 वां जन्मदिन अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ पेरिस में मना रहे हैं। अर्जुन और मलाइका दोनों ही सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं।अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।

अर्जुन सेल्फी ले रहे हैं, तो मलाइका उनके पीछे खड़ी हुई हैं। इसके साथ ही दोनों थोड़ा कोजी होते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दोनों के पीछे एफिल टावर भी साफ नजर आ रहा है, जिसकी ओर एक तस्वीर में मलाइका इशारा करती भी नजर आ रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, एफिल गुड, मुझे पता था, मैं करूंगा…।’

सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही है। अर्जुन-मलाइका बॉलीवुड के सबसे फेमस लव बर्ड में से एक है। दोनों ने साल 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिसियल किया था। इसके बाद से दोनों अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं।

सुरभि सिन्हा/मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular