Thursday, April 2, 2026
Homeमनोरंजनमलाइका अरोड़ा ने शेयर कीं लेटेस्ट तस्वीरें, सामने आया लव बर्ड्स का...

मलाइका अरोड़ा ने शेयर कीं लेटेस्ट तस्वीरें, सामने आया लव बर्ड्स का रोमांटिक अंदाज

फिटनेस के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग लंदन में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। मलाइका ने इस दौरान की कुछ तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें वह अर्जुन कपूर संग रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही मलाइका ने कुछ वीडियो भी शेयर किये हैं, जिनमें मलाइका और अर्जुन फुटबॉल गेम इंजॉय करते नजर आ रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से एक -दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने साल 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों को अक्सर कई मौकों पर साथ देखा जाता है।

दोनों के वर्कफ़्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म ‘कुत्ते’ और ‘द लेडी किलर’ में नजर आने वाले हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा ‘द अरोड़ा सिस्टर्स’ सीरीज में अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ नजर आएंगी।

सुरभि सिन्हा

RELATED ARTICLES

Most Popular