Saturday, March 7, 2026
Homeमनोरंजनमलाइका अरोड़ा ने जमकर फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग

मलाइका अरोड़ा ने जमकर फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग

अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप और अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहने वाली फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को स्वयं मलाइका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘संडे…!’

वीडियो में मलाइका रेड आउटफिट पहने, हैट से आधा चेहरा छुपाए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वीडियो में मलाइका डायमंड रिंग पहने नजर आ रही हैं, जिसे वह जमकर फ्लॉन्ट कर रही हैं। मलाइका के इस पोस्ट के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ सगाई कर ली है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, अर्जुन कपूर से सगाई कर ली क्या? वहीं एक अन्य यूजर ने मलाइका को बधाई दे डाली।

हालांकि मलाइका ने अभी अर्जुन कपूर से सगाई नहीं की है और उनका यह वीडियो एक थ्रोबैक है, जिसे उन्होंने फैंस के साथ साझा किया है। गौरतलब है, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन ने साल 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इसके बाद से दोनों कई मौकों पर साथ नजर आये। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया। दोनों ने खुल्लम-खुल्ला एक-दूसरे से अपने प्यार को कबूला। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे की तस्वीरें साझा करते हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ टाइम बिताते हुए नजर आते हैं।

सुरभि सिन्हा

RELATED ARTICLES

Most Popular