Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमर्यादित भाषा का प्रयोग करें राजभर : सिद्धार्थनाथ

मर्यादित भाषा का प्रयोग करें राजभर : सिद्धार्थनाथ

प्रयागराज(हि.स.)। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री सहित सभी व्यक्तियों के लिए मर्यादित भाषा का प्रयोग किया जाना चाहिए। ओमप्रकाश राजभर को भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। यह बातें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने शुक्रवार को अपने राजापुर आवास पर मीडियाकर्मियों से बातचीत में कही।

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पर अमर्यादित टिप्पणी से जुड़े सवाल पर सिंह ने कहा कि राजभर को प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री के विषय में कोई बात कहने से पहले मर्यादित शब्दों का चयन कर लेना चाहिए। उनकी इस अमर्यादित टिप्पणी पर भाजपा उन्हें उनकी ही भाषा में जवाब दे सकती है, लेकिन हम ऐसा नहीं करेगें। क्योंकि यह भाजपा का संस्कार नहीं है। हो सकता है ओमप्रकाश राजभर के ऐसे ही संस्कार हों और वे इसी में पले-बढ़े हों।

सिद्धार्थनाथ ने प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के सम्बन्ध में पूछे गए एक अन्य सवाल पर कहा कि प्रियंका गांधी स्वयं अपने ही परिवार में घिरी हुई हैं, वो भाजपा को क्या घेरेंगी। उन्हें उनके भाई और मां ने ही घेर रखा है। लड़की हूँ लड़ सकती हूँ, कहने वाली प्रियंका गांधी अपने घर में ही नहीं लड़ पा रही हैं।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular