जालौन(हि.स.)। एट कोतवाली क्षेत्र में चालक के नींद आ जाने की वजह से एक एंबुलेंस शनिवार की दोपहर खाई में पलट गई, जिसमें महाराष्ट्र के रहने वाले चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पूरा मामला, एट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जखोली पिंडारी मोड़ का है। मुंबई से एक एंबुलेंस मरीज को लेकर उरई आ रही थी। मरीज को छोड़ने के बाद वह वापस महाराष्ट्र जा रही थी, इस दौरान एंबुलेंस चालक संदीप शिंदे की आंख लग गई और एंबुलेंस खाई में जा गिरी और पेड़ से टकरा गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। हादसे में घायल चालक की अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विशाल /राजेश
