Friday, March 27, 2026
Homeकानपुर मयूर ग्रुप के कई ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

 मयूर ग्रुप के कई ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

कानपुर(हि.स.)। आयकर विभाग ने कानपुर के मयूर ग्रुप वनस्पति तेल कंपनी के उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश समेत कई स्थानों पर एक साथ छापा मारा है। लगभग एक हजार करोड़ की टैक्स चोरी का मामला बताया जा रहा है।

सूत्रों की मानें तो बुधवार रात को आयकर विभाग की कई टीमें एक साथ कानपुर से रवाना हुई। गुरुवार सुबह सिविल लाइन स्थित मयूर ग्रुप की पांच मंजिला कोठी में आयकर विभाग के अधिकारियों ने कई टीमों के साथ छापा मारा।

कानपुर देहात के रनियां क्षेत्र में मयूर ग्रुप की सबसे बड़ी फैक्ट्री है। मयूर ग्रुप ने फैक्ट्री के आसपास भी 1000 एकड़ से ज्यादा जमीनों की खरीद फरोख्त की है। वहीं आयकर सूत्रों के मुताबिक कंपनी में बड़े पैमाने पर आयकर चोरी की जा रही थी। करीब 01 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का आयकर चोरी की बात फिलहाल सामने आ रही है। अधिकारियों ने दस्तावेजों को खंगालना शुरू कर दिया हैं।

राम बहादुर/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular