Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशममेरे भाई के साथ लापता लड़की व लड़के का फांसी पर लटकता...

ममेरे भाई के साथ लापता लड़की व लड़के का फांसी पर लटकता मिला शव, 10 पहले हुए थे गायब

महोबा(हि. स.)। मुख्यालय अन्तर्गत अजनर कस्बे में बस स्टैंड के निकट निर्माणाधीन मकान में फुफेरे भाई-बहन के शव रस्सी के फंदे से संदिग्ध अवस्था में लटकते मिले हैं। कस्बे में चर्चा के अनुसार प्रेम-प्रसंग के चलते प्रेमी युगल के एक साथ जान देने की बात कही जा रही है। जानकारी में आया है कि दोनों प्रेमी युगल दस दिन पहले महोबा बन्धान बार्ड स्थित घर से निकले थे। मकान से दुर्गंध उठने पर घटना की जानकारी जब पुलिस को दी गई तो पुलिस घटना स्थल पर पहुँची एवं सम्बंधित मामले की प्रारम्भिक जाँच पुलिस द्वारा शुरू कर दी गयी ।

कस्बा अजनर में बमनौरा गांव निवासी रामा रैकवार का एक मकान अजनर बस स्टैंड के पास निकट है। जो मकान अभी निर्माणाधीन होने के चलते परिजन यहां नहीं रहते। रामा रैकवार मेहनत-मजदूरी के साथ बंटाई पर खेती का काम करता है। उसका पुत्र सोनू उम्र लगभग 18वर्ष, जो कि इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था। सोनू का महोबा नगर के मुहाल नयापुरा बंधानवार्ड निवासी अपनी बुआ के यहां आना-जाना था। 16 अगस्त को सोनू महोबा आया। इसके बाद सोनू व उसकी बुआ की लड़की पूजा (17) लापता हो गए। परिवार का मामला होने के चलते पुलिस को सूचना नहीं दी गई।

परिजन गांव व रिश्तेदारी में खोजबीन करते रहे। शनिवार सुबह रामा के निर्माणाधीन मकान से दुर्गंध उठने पर पड़ोसियों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे तहसीलदार कुलपहाड़ विपिन कुमार और थानाध्यक्ष अजनर लाखन सिंह ने जांच की।

दोनों के शव मकान की छत पर लगे लोहे के जाल से रस्सी के सहारे लटकते मिले। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम-प्रसंग के चलते दोनों ने एक साथ जान दी। मृतका जीजीआईसी में हाईस्कूल की छात्रा बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

महेन्द्र द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular