Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यममता के खिलाफ भवानीपुर में भाजपा के 20 स्टार प्रचारकों की सूची...

ममता के खिलाफ भवानीपुर में भाजपा के 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी

कोलकाता (हि.स.)। बहुचर्चित भवानीपुर विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कड़ी चुनौती देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। भाजपा ने प्रचार में पूरी ताकत झोंकने के लिए 20 स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की है।

शुक्रवार को भाजपा से मिली जानकारी के अनुसार स्टार प्रचारकों की सूची में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और राज्य भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष को शामिल किया गया है। इसके अलावा पार्टी के राज्य महासचिव (सांगठनिक) अमिताभ चक्रवर्ती, राहुल सिन्हा, सांसद स्वपन दासगुप्ता भी स्टार प्रचारकों की सूची में हैं। अनिर्बान गांगुली, पूर्व मंत्री देवश्री चौधरी, केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार, जॉन बारला, शांतनु ठाकुर, शमिक भट्टाचार्य, रूपा गंगोपाध्याय, शहनबाज हुसैन, दिनेश त्रिवेदी, मनोज तिवारी और हरदीप सिंह पुरी स्टार प्रचारकों की सूची में हैं।

ममता बनर्जी के पक्ष में प्रचार के लिए तृणमूल कांग्रेस पहले ही 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular