Saturday, April 11, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : 30 जून को रिलीज होगा फरहान अख्तर की 'तूफान' का...

मनोरंजन : 30 जून को रिलीज होगा फरहान अख्तर की ‘तूफान’ का ट्रेलर

सुरभि सिन्हा
फरहान अख्तर की आगामी फिल्म ‘तूफान’ चर्चा में है। यह एक स्पोर्ट-ड्रामा फिल्म है।  फिल्म में फरहान के साथ परेश रावल और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का नया पोस्टर सोमवार को जारी हुआ।  फिल्म के इस नए पोस्टर के साथ ही फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट की भी घोषणा की है। अभिनेता फरहान अख्तर ने ट्विटर पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए इसके ट्रेलर की रिलीज डेट बताई है।पोस्टर में फरहान अख्तर और मृणाल ठाकुर रिंग के अंदर रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म में फरहान अख्तर एक मुक्केबाज की भूमिका में नजर आएंगे। इसके लिए फरहान ने काफी कड़ी मेहनत भी की है। परेश रावल फरहान अख्तर के कोच की भूमिका में होंगे। फिल्म का ट्रेलर 30 जून को रिलीज किया जायेगा।  फिल्म के निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा हैं। फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ के बाद निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ फरहान की ये दूसरी फिल्म है। इस फिल्म को रितेश सिदवानी,राकेश ओमप्रकाश मेहरा और फरहान अख्तर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म पहले 21 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन देश में बढ़ते कोरोना महामारी के कारण फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपन कर दिया गया था। अब इस फिल्म को 16 जुलाई को अमेज़ॉन प्राइम वीडियो वीडियो पर स्ट्रीम किया जायेगा ।

RELATED ARTICLES

Most Popular