Tuesday, February 10, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : हिना खान ने किया वादा, माँ का रखेगी हमेशा ध्यान

मनोरंजन : हिना खान ने किया वादा, माँ का रखेगी हमेशा ध्यान

स्टार प्लस के मशहूर धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से घर -घर में अपनी पहचान बना चुकी ख़ूबसूरत अभिनेत्री हिना खान ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह अपनी माँ के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए हिना खान ने लिखा-‘ लिखा है- ‘मां। तेरी खुशी मेरी ख्वाहिश.. तेरी हिफाजत मेरा हक.. मां मैं थेरेपिस्ट नहीं हूं, लेकिन मैं वादा करती हूं कि मैं हमेशा आपका ध्यान रखूंगी। आपके आंसुओं को पोछूंगी और आपको सुनूंगी। हमेशा।’

हिना खान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हिना खान ने पिछले महीने ही अपने पिता को हमेशा के लिए खो दिया और इसके बाद वह कोरोना संक्रमित हो गई थी, जिससे उनका परिवार काफी काफी सदमे और दुःख में रहा। लेकिन अब हिना ठीक है और अपनी माँ के साथ क्वालिटी टाइम बीता रही है और उन्होंने वादा किया है कि वह अपनी माँ का ध्यान हमेशा रखेगी।

टेलीविजन जगत से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली हिना खान के वर्कफ़्रंट की बात करे तो हिना खान ने साल 2009 में स्टार प्लस के मशहूर धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस धारावाहिक में उन्होंने अक्षरा का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। हालांकि इस धारावाहिक से पहले हिना सोनी टीवी के सिंगिंग बेस्ड शो इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट के रूप में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं, लेकिन इस शो में वह सिर्फ टॉप 30 कंटेस्टेंट में शामिल हो पाईं थी। हिना को असली पहचान धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से मिली। इसके बाद वह रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘बिग बॉस’ में नजर आ चुकी हैं। ‘बिग बॉस 11 ‘ में वह शो की रनर अप रह चुकी हैं। साल 2020 में हिना ने विक्रम भट्ट की फिल्म ‘हैक्ड’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई थी। हिना खान ने बहुत कम समय में दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। सोशल मीडिया पर उनके फैन फोलोइंग लाखों में हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular