Wednesday, April 1, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : सोशल मीडिया पर वायरल हुई नोरा फतेही की ये तस्वीर

मनोरंजन : सोशल मीडिया पर वायरल हुई नोरा फतेही की ये तस्वीर

सुरभि सिन्हा

अभिनेत्री नोरा फतेही इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं।  हाल ही में नोरा ने अपनी एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। खास बात यह हैं कि इस तस्वीर में नोरा सफेद मोतियों से बनी ब्लाउज के साथ पर्ल की ज्वेलरी पहनी हुई नजर आ रही हैं। नोरा की ये ड्रेस उनके लिए अबू जानी संदीप खोसला ने तैयार की है। 

मनोरंजन : सोशल मीडिया पर वायरल हुई नोरा फतेही की ये तस्वीर

इस तस्वीर में नोरा बहुत खूबसूरत लग रही हैं और उनका अंदाज देखने लायक है। सोशल मीडिया पर फैंस नोरा की इस तस्वीर को न सिर्फ पसंद कर रहे हैं बल्कि इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। नोरा फतेही ने साल 2014 में फिल्म रोर- टाइगर्स ऑफ़ द सुंदरबन्स से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं। नोरा फतेही अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी डांसिंग स्किल के लिए भी काफी मशहूर हैं। उन्होंने बहुत कम समय में फैंस के बीच अपनी खास जगह बनाई है। हाल ही में गुरु रंधावा के साथ रिलीज हुआ उनका गाना ‘नाच मेरी रानी’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। व्रर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा जल्द ही अभिषेक दुधैया की फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आयेंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular