दिग्गज अभिनेत्री किरण खेर इन दिनों ब्लड कैंसर की बीमारी से पीड़ित है
और इसका इलाज करवा रही हैं। इन सब की बीच सोशल मीडिया पर उनके निधन की
खबर सामने आ रही है और लोग उन्हें श्रंद्धाजलि भी दे रहे हैं। वहीं अब इन
खबरों पर किरण खेर के पति एवं दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी
प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये किरण खेर के निधन की खबर
का खंडन करते हुए इसे अफवाह बताया है। अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा-‘किरण
खेर के स्वास्थ्य के बारे में एक अफवाह चल रही है। ये सब झूठ है, वो
बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने तो आज दोपहर को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज भी
लगवाई है’। आगे अनुपम खेर ने लिखा, ‘मैं लोगों से निवेदन करुंगा कि ऐसी
नकारात्मक खबरें ना फैलाएं, धन्यवाद!’
अभिनेत्री किरण खेर ने हाल ही में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। इसकी
जानकारी खुद अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर किरण खेर की तस्वीर शेयर करते हुए
दी थी। गौरतलब है , पिछले महीने ही इस बात का खुलासा हुआ कि किरण खेर
मल्टीपल माइलोमा ( एक तरह के ब्लड कैंसर) से पीड़ित हैं और इलाज करवा रही
हैं।पिछले साकि नवम्बर में किरण खेर का बायां हाथ टूट गया था। चंडीगढ़ में
ही मेडिकल टेस्ट के दौरान पता चला कि वह मल्टिपल मायलोमा से पीड़ित हैं।
यह बीमारी बाएं हाथ के बाजू से लेकर दाएं कंधे तक फैल चुकी थी। इसके बाद 4
दिसंबर से ही किरण खेर का मुंबई में इलाज चल रहा है।
