एक्ट्रेस अलाया फर्नीचरवाला ने पिछले साल ‘जवानी जानेमन’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अब अलाया जल्द ही कन्नड़ की सुपरहिट फिल्म ‘यू-टर्न’ के हिंदी रीमेक नजर आने वाली हैं। इस रीमेक फिल्म को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। हाल ही में इस फिल्म का एक टीजर रिलीज कर दिया गया है। अलाया ने खुद भी इसका टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। टीजर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “कई बार जिंदगी में शॉर्टकट लेना ही आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका नहीं होता है। अपने सफर का रास्ता बदलने से पहले दो बार सोचें और एक यू-टर्न लें।” इस फिल्म का डायरेक्शन आरिफ खान कर रहे हैं। ऑरिजनल कन्नड़ फिल्म में सामंथा अक्किनेनी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह एक थ्रिलर फिल्म है और इसकी शूटिंग 6 जुलाई से शुरू होने जा रही है।
- शिल्पा शेट्टी की ‘हंगामा 2’ के गाने ‘चुरा के दिल मेरा 2.0’ का टीजर रिलीज
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी जल्द ही कॉमेडी फिल्म ‘हंगामा 2’ में नजर आने वाली हैं। जिसका ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ था। शिल्पा इस फिल्म के ट्रेलर में परेश रावल, राजपाल यादव और फिल्म के अन्य कलाकार के साथ जमकर कॉमेडी करती नजर आई थीं। फिल्म में शिल्पा शेट्टी के फेमस गाने ‘चुरा के दिल मेरा’ का रीमेक भी देखने को मिलेगा। जिसका एक टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है। शिल्पा ने खुद भी गाने के टीजर को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “एक लंबे इंतजार के बाद, आखिर में आ ही गया…आपके लिए ‘चुरा के दिल मेरा 2.0’ का टीजर…पूरा गाना सुबह 11:11 बजे रिलीज किया जाएगा। ‘हंगामा 2’ का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है
-शशि कपूर के पोते जहान करने जा रहे बॉलीवुड डेब्यू
बॉलीवुड इंडस्ट्री की कपूर फैमिली से एक और चेहरा एक्टिंग में कदम रखने जा रहा है। दरअसल, दिवंगत एक्टर शशि कपूर के पोते जहान पृथ्वीराज कपूर एक थ्रिलर ड्रामा से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कुणाल कपूर और शीना के बेटे जहान बॉलीवुड में अपने परिवार की विरासत आगे ले जाना चाहते हैं। बड़े स्तर पर बनाई जाने वाली एक्शन-थ्रिलर फिल्म को अनुभव सिन्हा प्रोड्यूस करेंगे और हंसल मेहता डायरेक्ट करेंगे। फिल्म में आदित्य रावल भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे। जहान और आदित्य को फिल्ममेकर्स ने तैयार किया है और उन्होंने अपने कैरेक्टर्स के लिए कई महीने ट्रेनिंग दी गई है। अनुभव सिन्हा, भूषण कुमार और हंसल मेहता जल्द ही अपनी इस फिल्म के टाइटल की घोषणा करेंगे।
-भारतीय सेना ने शेरनी को ट्रिब्यूट दिया
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाप छोड़ते हुए, विद्या बालन कई माइल स्टोंस के लिए सुर्खियां बटोरती रही हैं। हाल ही में रिलीज़ हुई शेरनी की सफलता के साथ विद्या बालन को मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज अकादमी में 395 नए आमंत्रित में शामिल किया गया है। विद्या बालन ने एक और उपलब्धि हासिल की। गुलमर्ग, कश्मीर में एक सैन्य फायरिंग रेंज का नाम विद्या के नाम पर रखा गया है। विद्या ने इस साल की शुरुआत में कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा आयोजित ‘गुलमर्ग विंटर फेस्टिवल’ में भाग लिया था। विद्या बालन की विभिन्न उपलब्धियों का सम्मान करते हुए, भारतीय सेना ने गुलमर्ग में एक सैन्य फायरिंग रेंज को ‘विद्या बालन फायरिंग रेंज’ नाम दिया। ऑस्कर की गवर्निंग बॉडी मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने दुनिया भर से चुने गए उन 395 लोगों में शामिल किया है, जो ऑस्कर में वोटिंग कर सकेंगे।
