Tuesday, April 7, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : शिल्पा शेट्टी ने वर्कआउट में जोड़ा भांगड़ा शास्त्र, गिनाए...

मनोरंजन : शिल्पा शेट्टी ने वर्कआउट में जोड़ा भांगड़ा शास्त्र, गिनाए फायदे

अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहने वाली शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिल्पा वर्कआउट करते -करते भांगड़ा करने लगती है। इस वीडियो को खुद शिल्पा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा-‘आज एक अलग तरह का मोटिवेशनल 6 सेमी प्लेटफॉर्म साइड-टू-साइड शफल। कार्डियो बोरिंग नहीं है, बस आपको एक्सप्लोर करने की जरूरत है। अपने निचले शरीर को फिट करने के लिए एक उच्च तीव्रता वाले ट्रेनिंग ड्रिल पर फोकस किया, जो हार्ट और फेफड़ों को भी स्वस्थ रखता है और ज्यादा से ज्यादा कैलोरी बर्न करें। इसके साथ भांगड़ा शास्त्र को जोड़कर इसे मजेदार बनने और हाथों के प्रयोग से ज्यादा कैलोरी बर्न होगी। ‘1 मिनट मे 3 से 4 राउंड करने का प्रयास करें और हर राउंड के बाद 1 मिनट रेस्ट करें। प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढाने से तीव्रता बढ़ेगी। यदि आप नए हैं तो 4 या 6 सेमी प्लेटफॉर्म के साथ हर राउंड 30 सेकंड से शुरू कर सकते हैं।’

मनोरंजन : शिल्पा शेट्टी ने वर्कआउट में जोड़ा भांगड़ा शास्त्र, गिनाए फायदे

वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा एक्सरसाइज कर रही हैं, तभी उनके पति राज कुंद्रा आते हैं और उन्हें कुछ कहते हैं, जिसके बाद वह वर्कआउट करते हुए भांगड़ा स्टेप्स भी करती दिखाई देती हैं। साथ ही वीडियो में एक्ट्रेस कांगना रनौत की फिल्म ‘तनु वैड्स मनु’ के सॉन्ग ‘साडी गली’ भी सुनाई दे रहा है। शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular