Monday, March 23, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : शिल्पा शेट्टी ने फैंस से की सकारात्मक रहने की अपील

मनोरंजन : शिल्पा शेट्टी ने फैंस से की सकारात्मक रहने की अपील

श में फैले कोरोना महामारी के बीच फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने फैंस से इस मुश्किल दौर में सकारात्मक रहने की अपील की है। दरअसल शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया  पर एक पोस्ट शेयर किया है। अपने इस पोस्ट के जरिये शिल्पा ने फैंस से नसिक रूप से पॉजिटिव रहने की अपील कर रही हैं।शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह योग की मुद्रा में है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा-‘हमारे चारों तरफ बहुत सी परेशान करने वाली चीजें हो रही हैं। ये सभी हमारी विचार प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती हैं। उस वक्त अपने विचारों और भावनाओं पर नियंत्रण रखना सबसे महत्वपूर्ण है।आप केवल अपने विचारों के माध्यम से बदलाव और पॉजिटिविटी को दुनिया के आगे प्रकट कर सकते हैं। याद रखें परिस्थिति कितनी भी कठिन क्यों ना हो…ये गुजर जाएंगी। अपनी स्पीरीट्स को हाई रखें और अपनी ठोडी को ऊपर कर-कर गहरी सांस ले साथ ही मानसिक और भावनात्मक रूप से पॉजिटिव रहें!’

RELATED ARTICLES

Most Popular