Monday, February 16, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : शादी की 37वीं सालगिरह पर अनिल कपूर ने शेयर की...

मनोरंजन : शादी की 37वीं सालगिरह पर अनिल कपूर ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

सुरभि सिन्हा

बॉलीवुड
के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर की शादी की आज 37 वीं सालगिरह है। उन्होंने
अपनी दोस्त सुनीता कपूर को 11 साल डेट करने के बाद 18 मई, 1984 को शादी की
थी। शादी की सालगिरह पर अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता को बधाई देते हुए सोशल
मीडिया पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल
हो रही है।
अनिल
कपूर ने शादी की सालगिरह पर पांच अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से
पहली तस्वीर में अनिल अपनी पत्नी सुनीता कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं
दूसरी तस्वीर में वह अपनी पूरी फॅमिली के साथ दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह
है कि इस तस्वीर में अनिल कपूर, सुनीता कपूर, बोनी कपूर, संजय कपूर, सोनम
कपूर, शनाया कपूर, जाह्नवी कपूर आदि के साथ दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी भी
नजर आ रही है।

मनोरंजन : शादी की 37वीं सालगिरह पर अनिल कपूर ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

सोशल
मीडिया पर फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और अनिल एवं सुनीता
को शादी की सालगिरह की बधाई भी दे रहे हैं। अनिल कपूर ने अपनी करियर की
शुरुआत साल 1971 में आई फिल्म ‘तू पायल मैं गीत’ में एक छोटी सी भूमिका से
की थी। उसके बाद फिल्म ‘वो सात दिन’ में वह पहली बार बतौर अभिनेता नजर
आये,लेकिन उन्हें पहचान फिल्म ‘मशाल’ से मिली।अनिल का शुरूआती जीवन बहुत
संघर्ष भरा रहा लेकिन उनकी पत्नी सुनीता ने उनका भरपूर साथ निभाया। अनिल
कपूर अपनी सफलता का सारा श्रेय अपनी पत्नी सुनीता को देते हैं। अनिल और
सुनीता फिल्म जगत के आदर्श और पावरफुल कपल में से एक हैं। सोशल मीडिया पर
दोनों अक्सर एक दूसरे की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अनिल और सुनीता के
तीन बच्चे -सोनम कपूर,रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर है। तीन बच्चों के पिता
होने के बावजूद अनिल आज भी एकदम फिट हैं और अच्छे -अच्छे यंगस्टर को कड़ी
टक्कर देते हैं। अनिल अपनी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर सक्रीय रहते
हैं। वर्कफ़्रंट की बात करें तो अनिल जल्द ही राज मेहता की फिल्म ‘जुग जुग
जियो’ में नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular