Friday, February 27, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक के लिए ऋतिक-सैफ फाइनल

मनोरंजन : विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक के लिए ऋतिक-सैफ फाइनल

तमिल सुपरहिट फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के हिंदी रीमेक की चर्चा काफी लंबे समय से चल रही है। अब फिल्म के हिंदी रीमेक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मेकर्स ने ‘विक्रम वेधा’ के हिंदी रीमेक के लिए ऋतिक रोशन और सैफ अली खान को फाइनल कर लिया है। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि ‘विक्रम वेधा’ के हिंदी रीमेक के लिए मेकर्स ने ऋतिक और सैफ के नाम की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि हिंदी रीमेक का निर्देशन भी तमिल ‘विक्रम वेधा’ के डायरेक्टर पुष्कर-गायत्री ही करेंगे। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू कर दी जाएगी और इसे 30 सितंबर 2022 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में सैफ अली खान तमिल स्टार आर माधवन का किरदार निभाते दिखेंगे। जबकि ऋतिक रोशन एक्टर विजय सेतुपति के किरदार को निभाते दिखेंगे। फिल्म को पुष्कर गायत्री डायरेक्ट कर रहे हैं। जबकि, इसे नीरज पांडे रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर को-प्रोड्यूस कर रहे हैं।

वरुण धवन की ‘भेड़िया’ की शूटिंग खत्म
वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर ‘भेड़िया’ की शूटिंग शनिवार को खत्म हो गई है। इस बात की जानकारी वरुण धवन ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म का एक मोशन पोस्टर शेयर कर दी है। इसके कैप्शन में वरुण ने लिखा, ‘भेड़िया’ की टीम ने शूटिंग खत्म कर ली है। ‘बदलापुर’ के बाद डिनो और अमर कौशिक जैसे अद्भुत लोगों के साथ एक बार फिर काम करना काफी शानदार सफर रहा है। कृति सेनन आपके साथ भी काम कर बहुत अच्छा लगा। ‘भेड़िया’ 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस सुपरनेचुरल फिल्म की शूटिंग अरुणाचल प्रदेश और मुंबई में की गई है। फिल्म में वरुण-कृति के अलावा दीपक डोबरियाल भी लीड रोल में हैं। फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है।

‘टाइगर 3’ में सलमान को टक्‍कर देने के लिए तैयार इमरान
सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर ‘टाइगर 3’ की शूटिंग मुंबई में 23 जुलाई से दोबारा शुरू होने वाली है। शूटिंग शुरू होने से पहले ही इमरान ने फिल्म के लिए कड़ी तैयारी शुरू कर दी है। इमरान ने फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले जिम में घंटो पसीना बहाना शुरू कर दिया है। इस बात की जानकारी इमरान ने सोशल मीडिया पर अपनी जिम से एक फोटो शेयर कर खुद दी है। फोटो में इमरान शर्टलेस होकर अपनी अल्ट्रा फिट बॉडी को फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो में इमरान के 6 पैक एब्स भी साफ दिखाई दे रहे हैं। इमरान ने अपने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, “यह सिर्फ शुरुआत है।” उनका यह बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन कमाल का है। ‘टाइगर 3’ इमरान एक विलेन के किरदार में नजर आएंगे। जाहिर है ऐसे में इमरान और सलमान के बीच की टक्कर देखने लायक होगी।

कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी स्टरर ‘मीमी’ 30 जुलाई को होगी रिलीज
कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी स्टरर ‘मीमी’ की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी गई है। इस बात की जानकारी कृति सेनन ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर कर फैंस को दी है। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कृति ने लिखा, “इस जुलाई, एक अनएक्सपेक्टेड ऑफर ‘मिमी’ की लाइफ बदल देगा। 3 दिन में डिलीवर होगा ‘मिमी’ का ट्रेलर। नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा पर फिल्म 30 जुलाई को रिलीज होगी।” दिनेश विजान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कृति और पंकज के अलावा सुप्रिया पाठक, सई ताम्हणकर, मनोज पाहवा भी लीड रोल में दिखाई देंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular