अभिनेत्री पूजा बिष्ट और विक्रम जैन पर फिल्माया गया पंजाबी सांग ‘मैं जावा कित्थे’ 25 जून को सनशाइन म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ। फैंस के बीच इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा हैं। रिलीज के बाद से यह गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ हैं।
‘मैं जावा कित्थे’ एक सैड सांग है। इस गाने को प्लेबैक सिंगर शाहिद माल्या ने अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया है, जबकि संगीत सरल ने इसे कम्पोज किया है। गाने के लिरिक्स जसविंदर और शाहिद ने लिखे हैं। शहीद ने फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ में “गुरबाणी” से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था और अब उनका यह नया गाना ‘मैं जावा कित्थे’ फैंस के बीच काफी मशहूर हो चुका है।
गाने का निर्देशन मशहूर फिल्म निर्देशक व लेखक राजीव एस रुइया ने किया है। राजीव ने इस गाने के साथ ही इंडस्ट्री में अपने गानों का शतक भी पूरा कर लिया है। ‘मैं जावा कित्थे’ गाना बहुत कम समय में दर्शकों की जुबान पर चढ़ता जा रहा है। गाने में रोमांटिक कहानी दिखाई गई है, जो उन लोगों के दिलों को छू रही है जिनकी प्रेम कहानी अधूरी रह गई है।
मनोरंजन : रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छाया पंजाबी सांग ‘मैं जावा कित्थे’
RELATED ARTICLES
