Tuesday, February 10, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : रिद्धिमा, रणबीर और समारा के अलावा नीतू कपूर आलिया भट्ट...

मनोरंजन : रिद्धिमा, रणबीर और समारा के अलावा नीतू कपूर आलिया भट्ट को बताया ‘अपनी दुनिया’

सुरभि सिन्हा
दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें व यादें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। लेकिन इस बार नीतू ने जो तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा की है, वह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में नीतू कपूर के साथ उनकी बेटी रिद्धिमा, नातिन समारा और बेटे रणबीर कपूर के अलावा अभिनेत्री आलिया भट्ट भी नजर आ रही हैं।  तस्वीर में सभी एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू ने इन सभी को अपनी दुनिया बताया है।

फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आलिया भट्ट की माँ एवं अभिनेत्री सोनी राजदान ने भी दिल वाली इमोजी बना कर इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रया दी है। गौरतलब है आलिया भट्ट अक्सर कई मौकों पर कपूर परिवार के साथ नजर आती हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।
वर्कफ़्रंट की बात करे तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही एक साथ अयान मुखर्जी निदेशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे। वहीं नीतू कपूर जल्द ही अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और वरुण धवन के साथ फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में नजर आयेंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular