Thursday, April 2, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर सेहरअली लतीफ का दिल का दौरा पड़ने...

मनोरंजन : मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर सेहरअली लतीफ का दिल का दौरा पड़ने से निधन

सुरभि सिन्हा

मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर सेहर अली लतीफ का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार सेहर लतीफ की दोनों किडनियां खराब हो चुकी थी । मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था।  सेहर लतीफ़ को लगभग आठ दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह एंटीबायोटिक ले रही थीं और ठीक हो रही थीं लेकिन  सोमवार को अचानक  दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। सेहर लतीफ़ ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई थी। सेहर लतीफ ने ‘लंच बॉक्स’, ‘मॉनसून शूटआउट’, ‘शंकुतला देवी’, ‘दुर्गामति’, ‘मस्का’ जैसी फिल्मों के अलावा ‘भाग बिनी भाग’ नामक वेब शो की कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर जुड़ीं थीं। उन्होंने नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘मस्का’ और वेब शो ‘भाग बिनी भाग’ को अपने प्रोडक्शन हाउस ‘म्यूटंट फिल्म्स’ के तहत प्रोड्यूस भी किया था। सेहर लतीफ को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की फिल्मों और वेब शो की कास्टिंग में मदद करने के लिए के लिए भी जाना जाता है, जिसमें  ‘फ्यूरियस 7’, ‘टाइगर्स’,  ‘मैकमाफिया’, ‘सेंस 8’ आदि शामिल है। इसके अलावा उन्होंने ‘मिलियन डॉलर आर्म’, ‘लाइन ऑफ डिसेन्ट’ जैसी कई विदेशी फिल्मों में भारतीय कलाकारों की कास्टिंग सेहर लतीफ ने की थी। सेहर लतीफ का नाम फिल्म ‘गोल्ड’, ‘शकुंतला देवी’ और ‘नोबेलमैन’ जैसी फिल्मों में बतौर एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी जुड़ा था। सेहर लतीफ़ के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। अभिनेत्री निम्रत कौर ने सेहर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया-‘मुंबई में मुझे जिंदगी देने वाली सबसे प्यारी और दयालु इंसान। अभी तक इस सच को मान नहीं पा रही। ये अचानक हुआ, जिंदगी में इससे भयानक कुछ भी नहीं। मैं दूसरी तरफ आप से मिलने का इंतजार करूंगी।’ 

RELATED ARTICLES

Most Popular