Thursday, March 19, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : मलाइका अरोड़ा ने रोमांटिक तस्वीर शेयर कर दी बॉयफ्रेंड अर्जुन...

मनोरंजन : मलाइका अरोड़ा ने रोमांटिक तस्वीर शेयर कर दी बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को जन्मदिन की बधाई

फिल्म अभिनेत अर्जुन कपूर आज अपना 36 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी  लेडी लव यानी मलाइका अरोड़ा ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। मलाइका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। इस रोमांटिक तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा-‘हैप्‍पी बर्थडे माय सनशाइन।’सोशल मीडिया पर अर्जुन और मलाइका की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। अर्जुन कपूर अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। दोनों को अक्सर कई मौकों पर साथ देखा जाता है। दोनों काफी समय से एक -दूसरे को डेट कर रहे हैं और अपने रिलेशनशिप पर मुहर भी लगा चुके हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। वर्कफ़्रंट की बात करें तो मलाइका काफी समय से फ़िल्मी दुनिया से दूर हैं, वहीं अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म ‘भूत पुलिस’ और एक विलेन रिटर्न में नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular