Saturday, February 14, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : भंसाली की 'हीरा मंडी' में मुजरा करेंगी माधुरी

मनोरंजन : भंसाली की ‘हीरा मंडी’ में मुजरा करेंगी माधुरी


‘देवदास’ के 19 साल बाद एक बार फिर माधुरी दीक्षित संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘हीरा मंडी’ में माधुरी को मुजरा करते देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि माधुरी ने भी गाने में रुचि दिखाई है और भंसाली को भी लगता है कि इस गाने को उनसे अच्छे तरीके से कोई और नहीं कर सकता। हालांकि, अभी तक इसका आधिकारिक एलान होना बाकी है। नेटफ्लिक्स के लिए प्लान की जा रही इस फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी को पहले ही अहम किरदार के लिए कास्ट किया जा चुका है। बात माधुरी की करें तो उन्होंने भंसाली की ‘देवदास’ में तवायफ चंद्रमुखी का किरदार निभाया था।

हंसल मेहता की फिल्म में एयरफोर्स पायलट बनेंगे कार्तिक
बॉलीवुड में 10 साल का सफर तय कर चुके कार्तिक आर्यन को ‘स्कैम 992’ फेम डायरेक्टर हंसल मेहता ने अपनी अपकमिंग फिल्म में कास्ट किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सत्यघटित घटना पर बेस्ड इस फिल्म में कार्तिक एक एयरफोर्स पायलट की भूमिका निभाएंगे। हरमन बावेजा द्वारा कम्पाइल की गई इस फिल्म का टाइटल फिलहाल सामने नहीं आया है। कार्तिक के अन्य प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उनकी ‘धमाका’ रिलीज के लिए तैयार है, जबकि ‘भूल भुलैया 2’ की शूटिंग कोरोना की दूसरी लहर की वजह से रुकी हुई है। कार्तिक साजिद नाडियाडवाला की एक फिल्म में भी नजर आ सकते हैं।

करीना कपूर ने समझाए कोरोना वायरस से बचने के 3 फैक्टर
कोरोना महामारी के दौर में करीना कपूर लगातर लोगों को जागरूक कर रही हैं। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर कोरोना की दूसरी लहर से बचने के लिए जरूरी जानकारी शेयर की है। करीना ने इसके लिए तीन फैक्टर समझाए हैं, जिनमें से पहला लोकेशन को लेकर है। उनके मुताबिक, बंद जगह से ज्यादा खुली जगह सुरक्षित हैं। दूसरा फैक्टर यह है कि साथ रहने की बजाय औरों से दूर रहना ज्यादा सुरक्षित हैं। तीसरा फैक्टर समय को लेकर हैं। यानी आप दूसरों के साथ जितना कम समय बिताएंगे उतने ज्यादा सुरक्षित रहेंगे। कैप्शन में करीना ने लिखा है, ‘सेहतमंद और सुरक्षित कल के लिए सुरक्षित पसंद।’

अगले महीने अपनी ऑटोबायोग्राफी लॉन्च करेंगी नीना गुप्ता
दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता 14 जून को अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘सच कहूं तो’ लॉन्च करेंगी। उन्होंने इस बात की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘अगले महीने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘सच कहूं तो’ की लॉन्च को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं। मेरी प्रोफाइल में दी गई लिंक पर क्लिक कर अपनी कॉपी प्री-ऑर्डर करें।’ नीना ने अपने वीडियो शो ‘सच कहूं तो’ के नाम पर ऑटोबायोग्राफी का टाइटल रखा है। उनकी मानें तो उन्होंने इसमें अपने बचपन से लेकर अब तक की जिंदगी के हर पहलू को समेटने की कोशिश की है। साथ ही बॉलीवुड के खट्टे-मीठे अनुभव भी साझा किए हैं। नीना हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘सरदार का ग्रैंडसन’ में नजर आई थीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular