Wednesday, March 4, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : बॉलीवुड अभिनेता रोनित रॉय ने नैनी झील किनारे बजाई बंशी

मनोरंजन : बॉलीवुड अभिनेता रोनित रॉय ने नैनी झील किनारे बजाई बंशी

नैनीताल (हि.स.)। लोकप्रिय सिने अभिनेता रोनित रॉय ने मंगलवार को नैनी झील के किनारे बंशी बजाई। रोनित इन दिनों नगर में वूट के लिए बन रही अपनी वेब सीरीज कैंडी’ की शूटिंग के लिए आए हैं। इस कड़ी में मंगलवार को नगर में नैनी झील किनारे और बोट हाउस क्लब में शूटिंग हुई। इस दौरान रोनित ने बंशी भी बजाई और कहा कि वह नई कोशिश कर रहे हैं। देखते हैं, कोशिश कितनी कामयाब होती है।
उल्लेखनीय है कि मूलतः बच्चों को नशे की ‘कैंडी’ यानी टॉफी से नशे की प्रवृत्ति में धकेले जाने के विषय पर बन रही इस फिल्म में रोनित एक शिक्षक बने हैं। फिर भी भी रोनित के किरदार में शिक्षक के अलावा भी कई शेड्स हैं। फिल्म में सिने अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के साथ नगर के कौशल साह जगाती, कंचन बिष्ट, वैभव आदि हैं।नगर के ही मुकुल तिवारी, चारु तिवारी, संतोख बिष्ट, वैभव जोशी व राघव जोशी आदि सहयोग कर रहे हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular