Wednesday, March 4, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : फैंस के प्यार से भावुक हुए विजय देवरकोंडा

मनोरंजन : फैंस के प्यार से भावुक हुए विजय देवरकोंडा

साउथ फिल्मों के सुपर स्टार विजय देवरकोंडा जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘लाइगर’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे लीड रोल में हैं। सोमवार को फिल्म ‘लाइगर’ से विजय देवरकोंडा का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया था, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है। सोशल मीडिया में कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें विजय की फिल्म के पोस्टर को दूध से नहलाते हुए नजर आ रहे हैं तो कई लोग टैटू बनवाते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस के इस प्रेम को देखकर विजय देवरकोंडा काफी भावुक हो गए। उन्होने फैंस का ऐसा ही एक वीडियो खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है और फैंस को शुक्रिया कहा है।विजय देवरकोंडा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा-‘मेरा प्यार… कल आपने मुझे भावुक कर दिया था, खुशी से भावुक’) आपका प्यार मुझ तक पहुंच गया है..एक समय था जब मैं चिंतित था कि कोई भी मेरे द्वारा किए गए काम को नोटिस करेगा! अगर लोग सिनेमाघरों की ओर रुख करेंगे, कल हमने लाइगर का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया और राज्यों में उत्सव के दृश्य ने मुझे आगे बढ़ा दिया । इन शब्दों को सुनें और याद रखें -आप बस टीजर का इंतजार करें – मैं राष्ट्र व्यापी पागलपन की गारंटी दे रहा हूं! संपूर्ण प्यार…तुम्हारा आदमी..विजय देवरकोंडा’

मनोरंजन : फैंस के प्यार से भावुक हुए विजय देवरकोंडा

 फिल्म  ‘लाइगर’ में  विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे दोनों पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। इस फिल्म में  विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे के अलावा राम्या कृष्णन, रोनित रॉय, विशु रेड्डी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। जगन्नाथ निर्देशित इस फिल्म को धर्मा प्रॉडक्शंस के साथ पुरी जगन्नाथ, अपूर्व मेहता और  चार्मी कौर संयुक्त रूप से प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 5 भाषाओं – हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular