मुंबई । ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘अन्नियन’ के हिंदी रीमेक में बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह का नजर आने वाले हैं। इसकी जानकारी खुद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी थी। खबर है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि कियारा ही फिल्म में लीड रोल करेंगी। फिल्म में वो नंदिनी का रोल करेंगी जिसे ओरिजनल फिल्म में एक्ट्रेस सुधा ने निभाया था।
बता दें कि मूवी ‘अन्नियन’ 2005 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर गई थी। इसका हिंदी डब वर्जन ‘अपरिचित’ टीवी पर दिखाई जाने वाली सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। ‘अन्नियन’ में विक्रम एक वकील के रोल में थे, जो मल्टीपल पर्सनालिटी डिसऑर्डर से जूझ रहा होता है। इस साइकॉलोजिकल थ्रिलर मूवी में रणवीर को देखना बेहद दिल्चस्प होगा। वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी ने बॉलीवुड में 7 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर कियारा ने एक वर्चुअल फैन मीट का आयोजन किया। इसमें एक फैन ने उनसे पूछा कि वो अपनी अगली फिल्म में आप किस हीरो के साथ काम करना चाहेंगी? इसके जवाब में कियारा ने झट से रणवीर सिंह का नाम ले लिया।
मनोरंजन : फिल्म ‘अन्नियन’ में नजर आएंगे रणवीर सिंह, कियारा करेंगी अपोजिट रोल
RELATED ARTICLES
