Friday, February 27, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : प्रियंका पंडित को यूजर्स ने कहा मोटी, इंस्टाग्राम पर घंटो...

मनोरंजन : प्रियंका पंडित को यूजर्स ने कहा मोटी, इंस्टाग्राम पर घंटो चली बहस

मुंबई । भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्‍सर अपने फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्‍होंने इंस्टाग्राम नी उे वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो व्हाइट टी शर्ट और पिंक पैंट पहने डांस कर रही हैं। प्रियंका के कई फैंस ने उनके इस वीडियो पर खूब तारीफ की। वहीं साथ में उन्हें कई ट्रोल्स का भी शिकार होना पड़ा। ट्रोल्स प्रियंका को कहा कि ‘आप बेहद मोटी हो गई हो’। इसका प्रियंका ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ‘मैं तुम्हारे घर का नहीं खाती हूं, तुम्हें तकलीफ क्यों हो रही है। दूसरों पर कमेंट करने से अच्छा मेहनत करो और अपनी लाइफ में कुछ करो। कम से कम मैंने मेहनत से जिंदगी में कुछ किया तो है। मैं कैसी भी दिखूं मेरे मां बाप को तकलीफ नहीं है तो तुम्हें क्यों है’। उनके इस जवाब पर एक और यूजर ने लिखा ‘हमारे घर का नहीं खाती हैं पर आपको स्टार तो हमने ही बनाया है। हम आपकी फिल्में देखने पैसे खर्च कर के जाते हैं’।
खबर के मुताबिक, भोजपुरी एक्ट्रेस और ट्रोलर्स के बीच घंटों तक इस मुद्दे पर बहस चलती रही। प्रियंका को इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में पहले भी कई बार हुआ है जब एक्टेस ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। वो चुप रहने वालों में से नहीं हैं। इस वीडियो को अभी तक 20 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 2 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। इससे पहले भी कई बार प्रियंका पंडित ने ट्रोल्स को सबक सिखाया है। कुछ समय पहले उन्होंने कुछ फोटोज पोस्ट की थीं जिसपर ट्रोल्स ने उनके कपड़ों को लेकर बुरे कमेंट किए थे, लेकिन प्रियंका पंडित कभी भी इन ट्रोल्स से डरती नहीं हैं और उन्हें मुंहतोड़ जवाब देती हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular