Wednesday, January 14, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : प्रियंका चोपड़ा के साथ पति निक जोनस ने भी बढ़ाया...

मनोरंजन : प्रियंका चोपड़ा के साथ पति निक जोनस ने भी बढ़ाया भारत के लिए मदद का हाथ

सुरभि सिन्हा

देश में इन दिनों कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर जमकर तबाही मचा रही है। इस बीच बॉलीवुड की कई हस्तियां इस महामारी से पीड़ित जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए लगातार आगे आ रही हैं। सोनू सूद, सुनील शेट्टी, सलमान खान, भूमि पेडनेकर, अजय देवगन, अक्षय कुमार के बाद अब प्रियंका चोपड़ा ने भी देश के लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। इसके साथ ही प्रियंका और भी लोगों से भारत की मदद की अपील कर रही हैं। हालांकि, प्रियंका इस वक्त भारत में नहीं है, लेकिन वह भारत को हर सम्भव मदद पहुंचाने की कोशिश में लगी हुईं हैं और अब उनकी इस मुहिम में उनका साथ देने के लिए उनके अभिनेता पति निक जोनस भी आगे आये हैं और वह सोशल मीडिया के ज़रिए भारत की मदद की अपील कर रहे हैं। प्रियंका ने अपने फाउंडेशन की ओर से कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए गिव इंडिया के नाम से एक ऑनलाइन फंड रेज़िंग कैम्पेन शुरू किया है, जिसमें लोगों से आर्थिक मदद की अपील की गयी है। इसमें कहा गया है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से देश का हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर थक चुका है। इसे सुधारने की तत्काल ज़रूरत है। इसमें बताया गया है कि देश में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स, ऑक्सीजन सिलिंडर्स, वेंटीलेटर्स आदि का इंतज़ाम करने की ज़रूरत है। निक ने इस लिंक को शेयर करके लिखा- भारत को हमारी ज़रूरत है। जो भी सम्भव हो, कृपया दीजिए।गौरतलब है,देश में इन दिनों कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे है। हॉस्पिटलों में बेड और ऑक्सीजन की कमी हो रही है। ऐसे में मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियां इस मुश्किल घड़ी में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे है और दिल खोल कर उनकी मदद भी कर रहे हैं। इसके साथ ही वे फैंस से अपील कर रहे हैं कि वह भी इस मुश्किल घड़ी में हर जरूरतमंद लोगों की यथासम्भव मदद करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular