Thursday, March 19, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : पुराने अंदाज में लौटे हिमेश रेशमिया, रिलीज किया 'सुरूर' का...

मनोरंजन : पुराने अंदाज में लौटे हिमेश रेशमिया, रिलीज किया ‘सुरूर’ का टाइटल ट्रैक

सुरभि सिन्हा

बॉलीवुड के मशहूर कम्पोजर व सिंगर हिमेश रेशमिया एक बार फिर से दर्शकों के सामने अपने पुराने अंदाज में वापस लौट आये हैं। इंडियन आइडल 12  के जज हिमेश रेशमिया अपना नया म्यूजिक एलबम ‘सुरूर 2021’  लेकर आ गए हैं और इस एलबम का पहला गाना शुक्रवार को रिलीज भी हो गया है। यह एक टाइटल ट्रैक है। इस गाने को हिमेश रेशमिया ने मेलोडी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसकी जानकारी हिमेश रेशमिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर भी दी है।

मनोरंजन : पुराने अंदाज में लौटे हिमेश रेशमिया, रिलीज किया 'सुरूर' का टाइटल ट्रैक

इस गाने में हिमेश के साथ न्यूकमर उदिति सिंह नजर आ रही हैं। वीडियो में हिमेश रेशमिया का अलग-अलग लुक देखने को मिल रहा है। वहीं इस गाने में हिमेश अपने पुराने अंदाज में कैप और माइक के साथ भी नजर आ रहे हैं।  इस गाने को म्यूजिक देने, आवाज देने से लेकर लिरिक्स लिखने तक का काम हिमेश रेशमिया ने खुद किया गया। गाना लोगों को पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस एलबम के बाकी गाने बाद में रिलीज किए जाएंगे। बता दें, यह हिमेश रेशमिया का तीसरा म्यूजिक एल्बम है। इससे पहले उन्होंने साल 2006 में ‘आप का सुरूर’ और 2016 में  ‘आप से मौसिक़ी’ रिलीज किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular