Thursday, April 2, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : पतला दुप्पटा पर सुनीता बेबी ने दिखाए जलवे, जमकर किया...

मनोरंजन : पतला दुप्पटा पर सुनीता बेबी ने दिखाए जलवे, जमकर किया डांस

मुंबई । हरियाणवी परफॉर्मर सुनीता बेबी ने सोशल मीडिया पर इन दिनों धूम मचा रखी है। उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें उनका बोल्ड अवतार लोगों को देखने को मिल रहा है। सुनीता, सपना के स्टाइल में गदर डांस करके महफिल लूट लेती है। यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ती जा रही है। हाल ही में जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें सुनीता बेबी हरियाणवी गाने पतला दुप्पटा सरकाया ना करो पर काला सूट पहनकर जबरदस्त डांस कर रही हैं। इस गाने में सुनीता बेबी ने सपना की तरह सूट में डांस किया है। उनके डांस को देखने के बाद कुछ लोग तो ये भी कहते हैं कि वो सपना को कॉपी करती हैं। सुनीता बेबी के सभी डांस वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आते हैं। उनकी पॉपुलेरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, अक्सर ही उनके डांस वीडियोज को लाखों की संख्या में व्यूज मिलते हैं। यूट्यूब पर सुनीता बेबी के कई वीडियो है, जिसमें उन्होंने दमदार डांस किया है। पिछले एक साल से सुनीता बेबी ने हरियाणा में खास पहचान बनाई है। बता दें कि सुनीता बेबी हरियाणवी गाने के अलावा हिंदी फिल्मों के गानों पर भी सुनीता ने अपने डांस से लोगों को खूब एंटरटेन किया है। लॉकडाउन के दौरान वायरल हो रहे उनके डांस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंन फॉलोइंग में अच्छा खासा इजाफा हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular