Saturday, February 21, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : नेहा कक्कड़ ने शेयर की ख़ूबसूरत तस्वीरें, फैंस ने कहा...

मनोरंजन : नेहा कक्कड़ ने शेयर की ख़ूबसूरत तस्वीरें, फैंस ने कहा : नेचर लवर

कोरोना महामारी के बीच बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। नेहा की ये तस्वीरें उत्तराखंड की हैं। इन तस्वीरों में फुल ब्लैक लुक में नजर आ रही हैं। नेहा पेड़, झरने और पहाड़ों के बीच अपना फोटोशूट करवा रही हैं। नेहा ने इन तस्वीरों को फैंस के साथ साझा करते हुए लिखा-‘हमारा उत्तराखंड सबसे प्यारा!!! हे भगवान सबको वैक्सीन लग जाए और फिर सब आकर यहां की खूबसूरती दखें… यहां का भी और पूरे भारत का भी रोजगार शुरू हो जाए वापस, सब फिर से अच्छा हो जाए जल्द से जल्द।’

नेहा की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इसके साथ ही फैंस नेहा की इन तस्वीरों को देखकर उन्हें नेचर लवर कह रहे हैं। सेल्फी क्वीन के नाम से मशहूर नेहा अपने गानों के अलावा अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उनके चाहनेवालों की संख्या लाखों में है।

RELATED ARTICLES

Most Popular