Sunday, March 15, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : नीतू कपूर की कोरियोग्राफी पर बिग बी ने थिरकाए थे...

मनोरंजन : नीतू कपूर की कोरियोग्राफी पर बिग बी ने थिरकाए थे कदम, वायरल हुआ थ्रोबैक वीडियो

सुरभि सिन्हा

दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें व यादें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इस बार भी नीतू ने एक पुराना किस्सा फैंस के साथ साझा किया है। दरअसल, गुरुवार को नीतू ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साल 1981 में आई फिल्म ‘याराना’ का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पहले अमिताभ बच्चन डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं  दूसरी तरफ नीतू कपूर भी डांस करने लगती हैं। इसके बाद दोनों साथ में स्टेप्स करते हैं। खास बात ये है कि इसे खुद अभिनेत्री नीतू कपूर ने कोरियोग्राफ किया है। अभिनेत्री ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा-  ‘याराना का यह मोंटाज बहुत खास है क्योंकि मैंने इसे कोरियोग्राफ किया है।’

मनोरंजन : नीतू कपूर की कोरियोग्राफी पर बिग बी ने थिरकाए थे कदम, वायरल हुआ थ्रोबैक वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के साथ-साथ मनोरंजन जगत की हस्तियां भी इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। राकेश कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म याराना में अमिताभ बच्चन, नीतू कपूर, अमजद खान और तनूजा लीड रोल में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई थी। आज भी इस फिल्म को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular