Tuesday, February 10, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : द फैमिली मैन 2' में विवाद में सामंथा को कुछ...

मनोरंजन : द फैमिली मैन 2′ में विवाद में सामंथा को कुछ भी न बोलने की हिदायत


मनोज बाजपेयी स्टारर वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ को लेकर चल रहे विवाद में लीड एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी को चुप रहने की हिदायत दी गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो सीरीज के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने एक्ट्रेस को यह आदेश जारी किया है। दरअसल, सीरीज में सामंथा को सुसाइड बॉम्बर की भूमिका में दिखाया गया है। इसके चलते कई लोग सीरीज का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि सामंथा के किरदार की वजह से ईलम तमिल और तमिलनाडु के लोगों को ठेस पहुंची है। तमिलनाडु के सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनो थंगाराज इसे लेकर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर सीरीज पर तुरंत बैन लगाने की मांग कर चुके हैं।

3000 कैंसर पीड़ितों को भोजन उपलब्ध कराने के मिशन में जुटे विवेक
विवेक आनंद ओबेरॉय कैंसर रोगी सहायता संघ और उनके फूड बैंक से जुड़कर अगले 3 महीनों के लिए 3,000 से अधिक कैंसर रोगियों और उनके परिवारों को भोजन उपलब्ध कराने में मदद करने के मिशन पर जुट गए हैं। दरअसल, ऐसे कैंसर पीड़ित बच्चों के माता-पिता ने विवेक से बात की थी, जो 3 दिनों से अधिक समय से भूखे थे। कीमोथेरेपी के बाद शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। जबकि ठीक होने के लिए उचित पोषण की जरूरत होती है। विवेक यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि ऐसे बच्चे कभी भूखे न रहें और उनके माता-पिता को बच्चों के जरूरी पोषण की खातिर भूखा न रहना पड़े।

दुनिया के टॉप मार्शल कलाकारों की सूची में शामिल विद्युत जामवाल
‘कमांडो’ फ्रेंचाइजी और ‘खुदा हाफिज’ जैसी फिल्मों में अपना जबर्दस्त एक्शन दिखा चुके अभिनेता विद्युत जामवाल को दुनिया के टॉप मार्शल कलाकारों की सूची में शामिल किया गया है। इस बात की जानकारी खुद जामवाल ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने स्क्रीन शॉट साझा करते हुए लिखा है, “जय हिंद, कलारिपयट्टू।” सोशल मीडिया यूजर्स इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। विद्युत की अपकमिंग फिल्म ‘सनक’ है। कनिष्क वर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में उनके साथ रुक्मणि मित्रा, नेहा धूपिया और चंदन रॉय सान्याल भी नजर आएंगे।

सोनी बीबीसी अर्थ विश्व पर्यावरण दिवस पर सोनाक्षी को सम्मानित करेगा
सोनी बीबीसी अर्थ नई डिजिटल प्रॉपर्टी ‘अर्थ चैंपियंस’ के तहत असल जिंदगी के ऐसे हीरोज की कहानियां सामने ला रहा है, जो अपने अथक प्रयासों और रोजमर्रा के कामों के जरिए धरती को एक बेहतर जगह बना रहे हैं। ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर अपने अगले अतिथि के रूप में चैनल सोनाक्षी सिन्हा को सम्मानित कर रहा है। एक्ट्रेस इंस्टाग्राम लाइव के जरिए इस चैनल के फॉलोअर्स के साथ दिलचस्‍प बातचीत में शामिल होंगी और उन्हें हरे-भरे और अधिक अनुशासित भविष्य की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करेंगी। सोनाक्षी अर्थ लवर हैं। उन्‍हें प्रकृति की गोद में जानवरों और स्कूबा डाइविंग के साथ वक्त बिताना पसंद है। उनका मानना है कि दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव डालने में काफी मदद कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular