Saturday, February 14, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : दो महीने बाद दोस्तों से मिली करीना कपूर खान

मनोरंजन : दो महीने बाद दोस्तों से मिली करीना कपूर खान

सुरभि सिन्हा

फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा की दोस्ती बॉलीवुड में काफी मशहूर है। तीनों अक्सर कई मौकों पर साथ देखी जाती हैं। लेकिन देश में बढ़ते कोरोना महामारी के कारण करीना अपनी दोस्तों से लगभग दो महीनों से नहीं मिल पाई थी। वहीं अब करीना ने हाल ही में अपने घर एक छोटी सी पार्टी रखी थी, जिसमें वह पूरे दो महीने के बाद अपनी गर्ल गैंग से मिली। हालांकि, इस बार इस पार्टी में करिश्मा कपूर मौजूद नहीं थी। करीना ने इस खास मौके की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपनी दोस्त मलाइका अरोड़ा के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में करीना व्हाइट टॉप के साथ ब्लैक पैंट पहने हुए हैं, जबकि मलाइका ब्लैक टॉप के साथ शॉर्ट्स पहने हुए नजर आ रही हैं।मनोरंजन : दो महीने बाद दोस्तों से मिली करीना कपूर खानसाथ ही करीना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अमृता अरोड़ा के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में अमृता बेबो के गाल पर किस करती दिखाई दे रही हैं।

मनोरंजन : दो महीने बाद दोस्तों से मिली करीना कपूर खान

इन तस्वीरों में तीनों दोस्तों के बीच एक -दूसरे के लिए प्यार और उनके बीच की जबरदस्त बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती है। सोशल मीडिया पर तीनों की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular