Wednesday, April 1, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : टाइगर श्रॉफ की 'गणपत' से नोरा फतेही बाहर

मनोरंजन : टाइगर श्रॉफ की ‘गणपत’ से नोरा फतेही बाहर


टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गणपत’ की तैयारियों में जुटे हुए हैं। डायरेक्टर विक्की बहल की इस फिल्म में टाइगर एक बॉक्सर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म 2 पार्ट में आएगी। फिल्म के पहले पार्ट में टाइगर के अपोजिट कृति सेनन नजर आएंगी। वहीं इसके दूसरे पार्ट में टाइगर के अपोजिट नोरा फतेही को फाइनल किया गया था। लेकिन, अब खबर सामने आ रही है कि नोरा को इस फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स नोरा की जगह कृति की बहन नुपुर सेनन या किसी नई एक्ट्रेस को कास्ट करने पर विचार कर रहे हैं। इस बारे में जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जाएगी।

आलिया भट्ट ने शुरू की ‘डार्लिंग्स’ की शूटिंग
आलिया भट्ट ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डार्लिंग्स’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी आलिया ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से अपनी कुछ फोटोज शेयर कर दी है। आलिया ने इन फोटोज के कैप्शन में लिखा, ” ‘डार्लिंग्स’ के सेट पर पहला दिन। एक निर्माता के रूप में मेरी पहली फिल्म है, लेकिन मैं हमेशा पहले एक एक्टर रहूंगी (इस केस में एक बहुत ही नर्वस एक्टर) मुझे नहीं पता कि यह क्या है। एक नई फिल्म शुरू करने से एक रात पहले मुझे अपने पूरे शरीर में यह नर्वस एनर्जी फील हुई। मैं पूरी रात अपनी लाइनों को भूल ना जाऊं, ऐसे सपने देखती हूं। उछल-कूद करती हूं। मुझे यही लगता रहता है कि कहीं लेट ना हो जाऊं। मुझे लगता है कि यह एहसास कभी दूर नहीं होगा। और ऐसा होना भी नहीं चाहिए, क्योंकि नर्वस होना और अनिश्चित महसूस करने का मतलब है कि आप वास्तव में परवाह करते हैं। मुझे शुभकामनाएं दें। मुझे अपने को-स्टार्स विजय वर्मा और शेफाली शाह से मैच-अप करने के लिए इसकी आवश्यकता होगी।” आलिया की यह फिल्म सुपरस्टार शाहरुख खान के होम प्रोडक्शन में बन रही है।

अक्षय कुमार के साथ डायरेक्टर प्रियदर्शन
अक्षय कुमार को अपनी जबरदस्त एक्टिंग और फनी अंदाज के लिए जाना जाता है। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियो शेयर कर अपनी अपकमिंग फिल्मों से जुड़े अपडेट भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने अच्छे दोस्त और फिल्ममेकर प्रियदर्शन के साथ एक बीटीएस फोटो शेयर कि है, जिसमें दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। फोटो में अभिनेता गुलाबी कलर की शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। साथ ही फोटो में उनकी मूंछें भी नजर आ रही हैं। वहीं फिल्म निर्माता ब्लू कलर की शर्ट में हंसते हुए दिख रहे हैं। इस बीटीएस फोटो को शेयर कर अक्षय ने कैप्शन में लिखा, “जब प्रियदर्शन जैसे शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर वाला कोई व्यक्ति फोन करता है, तो कड़ी मेहनत वाला दिन, हंसी-मजाक वाला दिन बन जाता है।” वहीं प्रियदर्शन ने भी इस फोटो शेयर कर लिखा, “लंबे ब्रेक के बाद हम अलगी हिंदी फिल्म के बारे में चर्चा कर रहे हैं और मैं अक्षय कुमार के साथ इन चर्चाओं का आनंद ले रहा हूं।” इसका मतलब यह है कि प्रियदर्शन जल्द ही अक्षय के साथ कोई नई फिल्म लेकर आने वाले हैं। इससे पहले अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने ‘हेरा फेरी’, ‘भूल भुलैया’, ‘भागम भाग’, ‘दे दना दन’, ‘खट्टा मीठा’ जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है।

रणवीर सिंह क्‍विज शो ‘द बिग पिक्‍चर’ से टीवी पर करने जा रहे हैं डेब्यू
रणवीर सिंह जल्द ही टीवी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। वे अपकमिंग क्‍विज शो ‘द बिग पिक्‍चर’ में नजर आने वाले हैं। रणवीर ने शनिवार को शो का एक प्रोमो वीडियो शेयर कर इस बात को कंफर्म भी कर दिया है। रणवीर ने हाल ही में अपने टीवी डेब्यू और अपकमिंग शो को लेकर अपनी फीलिंग भी शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि ये शो उनके लिए बेहद खास है। शो को रणवीर सिंह होस्ट करेंगे। इस शो को बनिजय एशिया और आईटीवी स्टूडियोज ग्लोबल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। अपने डेब्यू को लेकर रणवीर ने कहा कि एक कलाकार के रूप में मेरी यात्रा में प्रयोग करने और एक्सप्लोर करने की इच्छा हमेशा रही है। उन्होंने कहा कि इंडियन सिनेमा ने मुझे वाकई में सब कुछ दिया है। इसने मुझे मेरी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक मंच दिया और मैं एक एक्टर के रूप में हमेशा वही किया। उन्होंने आगे कहा कि मैं भारत के लोगों से बहुत प्यार करता हूं। इसलिए अब मैं कलर्स के ‘द बिग पिक्चर’ के साथ अपने टेलीविजन डेब्यू के जरिए उनके साथ बेहद अनोखे और आकर्षक तरीके से जुड़ना चाहता हूं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘द बिग पिक्चर’ अगले महीने अगस्त में टीवी पर ऑनएयर कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular