Wednesday, February 18, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : जैकलीन फर्नांडिस ने बाथरूम वाली फोटो की शेयर, ‎लिखा बोल्ड...

मनोरंजन : जैकलीन फर्नांडिस ने बाथरूम वाली फोटो की शेयर, ‎लिखा बोल्ड कैप्शन

मुंबई । बॉ‎लिवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस सोशल मी‎डिया पर अक्सर अपने फोटो और वी‎डियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बाथरुम की कुछ बैकलेस तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके साथ उन्होंने बोल्ड कैप्शन ‎लिखा है। इस तस्वीर में जैकलीन ने अपनी बॉडी को लाल रंग के कपड़े से ढक रखा है। जैकलीन ने इस पोस्ट में अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा है कि जैकलीन ने ये पोड़ बाथरूम के अंदर दी हो। इन तस्वीरों में वह बैकलेस नजर आ रही हैं और लाल रंग के टॉवल से खुद को ढक रखा है। इन्हें पोस्ट कर जैकलीन ने अपनी सोसायटी पर तीखा वार किया है। उन्होंने कैप्शन ‎लिखते हुए निशाना साधा ‎कि “तुम…तुम गंदे नहीं..सोसायटी है।” इसी के साथ उन्होंने हैशटैग ‎लिव योर लाइफ नाओ भी ‎लिखा। अब जैकलीन की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं जब जैकलीन ने इस तरह की बोल्ड तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की हो। इससे पहले भी वह कई तस्वीरें अपने फैन्स के साथ शेयर कर चुकी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन अक्षय कुमार के साथ उनकी फिल्म “बच्चन पांडे” में नजर आएंगी। इसके अलावा सलमान खान की “किक 2” को लेकर भी चर्चा में हैं। साथ ही वह जल्द ही हॉरर कॉमिडी फिल्म “भूत पुलिस” और “सर्कस” में भी नजर आएंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular