Thursday, April 2, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : जेनिफर-बेन पर फिदा हुईं मलाइका अरोड़ा

मनोरंजन : जेनिफर-बेन पर फिदा हुईं मलाइका अरोड़ा

-मलाइका ने फोटो को शेयर कर लिखा ‘उफ’
मुंबई (ईएमएस)। हाल ही में मलाइका अरोरा ने हॉलीवुड सेलेब्स जेनिफर लोपेज और बैटमैन यानी बेन अफ्लेक की फोटो शेयर कर उसपर रिएक्शन दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह फोटो शेयर की है। तस्वीर में जेनिफर और बेन एक दूसरे को गले लगाए स्ट्रीट वॉक करते नजर आ रहे हैं। उनकी यह प्यारी फोटो रिलेशनशीप गोल्स दे रही है। मलाइका ने इस फोटो को शेयर कर लिखा ‘उफ’।
जेनिफर और बेन की जोड़ी के लिए मलाइका का ऐसे रिएक्ट करना जायज है। मालूम हो जेनिफर लोपेज और बेन पिछले कुछ महीनों से अपने रिलेशन को लेकर दोबारा चर्चा में हैं। मंगेतर एलेक्स रॉड्र‍िगेज से ब्रेकअप के बाद जेनिफर को बेन के साथ वक्त बिताते कई बार देखा गया है। दोनों को वेकेशन पर और रेस्टोरेंट के बाहर किस करते स्पॉट किया गया था। दिलचस्प बात ये है कि बेन और जेनिफर ने 2004 में अपनी शादी कैंसिल कर दी थी। ऐसे में इस जोड़ी के रियूनियन ने उनके चाहने वालों के दिल में उम्मीद भर दी है।
वहीं मलाइका की बात करें तो अर्जुन कपूर संग उनका रिश्ता भी लाइमलाइट में रहता है। बॉलीवुड के इस कपल को पिछली बार एक्टर के बर्थडे पर ताज होटल में देखा गया था। बर्थडे नाइट से उनकी अनसीन फोटो सोशल मीडीया पर वायरल हो रही थी। जेनिफर और बेन की तरह ही अर्जुन और मलाइका का रिलेशन, लोगों की जुबान पर चढ़ा रहता है। बता दें ‎कि मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्ख‍ियां बटोरती रहती हैं। ले‎किन एक्ट्रेस को खुद भी दूसरे सेलेब्स के अफेयर और रिलेशनशीप्स पर नजर रखती हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular