Thursday, March 5, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : जान्हवी कपूर को बहन खुशी कपूर ने खास अंदाज में...

मनोरंजन : जान्हवी कपूर को बहन खुशी कपूर ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

सुरभि सिन्हा

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी एवं अभिनेत्री जान्हवी कपूर आज अपना 24वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी हैं। इस खास मौके पर खुशी कपूर ने जान्हवी कपूर की कुछ तस्वीरों का एक कोलाज और उनके बचपन का एक प्यारा सा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही खुशी कपूर ने इसे एक प्यारा सा कैप्शन देते हुए लिखा-‘मेरी सबकुछ को जन्मदिन की बधाई। मैं तुम्हें हमेशा प्यार करती रहूंगी।’

मनोरंजन : जान्हवी कपूर को बहन खुशी कपूर ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

खुशी कपूर की इस पोस्ट के जरिये फैंस एवं मनोरंजन जगत की हस्तियां जान्हवी कपूर को उनके जन्मदिन की बधाई दे रही हैं। 6 मार्च, 1997 को जन्मी जान्हवी कपूर एक फ़िल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद उन्होंने बॉलीवुड में अपने दम पर अपनी पहचान बनाई। जान्हवी कपूर ने साल 2018 में आई शशांक खेतान की फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में कदम रखा। जान्हवी कपूर बचपन से ही अपनी मां श्रीदेवी की तरह सफल अभिनेत्री बनना चाहती थी और वह चाहती थी कि श्रीदेवी उन्हें बड़े परदे पर अभिनय करते हुए देखे , लेकिन उनकी पहली फिल्म की रिलीज से पहले ही श्रीदेवी इस दुनिया को अलविदा कह गईं। फिल्म ‘धड़क’ के बाद जान्हवी कपूर फिल्म घोस्ट स्टोरीज, अंग्रेजी मीडियम और गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल में नजर आईं। जान्हवी कपूर ने बहुत कम समय में दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रूही’ के प्रमोशन में बीजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म इसी साल 11 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म के अलावा जान्हवी फिल्म दोस्ताना 2 और गुड लक जेरी में नजर आयेंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular