Wednesday, March 4, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : गौहर खान और जैद दरबार सड़क के बीच में कर...

मनोरंजन : गौहर खान और जैद दरबार सड़क के बीच में कर रहे ‎किस

-इन दिनों रूस की राजधानी मास्को में हैं यह कपल
मुंबई (ईएमएस)। बिग बॉस फेम टीवी एक्ट्रेस गौहर खान और जैद दरबार ने अपनी वेकेशन से कुछ शानदार तस्वीरे पोस्ट की हैं। गौहर खान और जैद दरबार इन दिनों रूस की राजधानी मास्को में हैं और खूब फन कर रहे हैं। दोनों ने अपनी कुछ प्यार भरी तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की हैं। गौहर खान और जैद दरबार एक-दूसरे की बाहों में नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे दिख रहे हैं। एक तस्वीर में दोनों किस करते भी दिख रहे हैं।गौहर खान और जैद दरबार ने फोटो साझा करते हुए सेम टू सेम कैप्शन भी लिखा है, ‘लव इन मास्को।’ दोनों की तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। गौहर खान और जैद दरबार के परिवार वाले भी तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं। वहीं फैंस कामना कर रहे हैं कि दोनों की जोड़ी को नजर न लगे। गौहर खान ने तस्वीरों में येलो स्लीवलेस टॉप और फ्लेयर्ड जीन्स पहनी है। वहीं जैद दरबार ने ब्लू ट्रैक पैंट के साथ ग्रे स्वेटशर्ट कैरी की है। गौहर खान और जैद दरबार ने बीते साल बड़ी धूम-धाम से शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई रही थीं। बता दें ‎कि गौहर खान और जैद दरबार दोनों को ही फैंस खूब पसंद करते हैं। गौहर और जैद सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। दोनों की जोड़ी लोगों का दिल जीतने में कभी पीछे नहीं रहती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular