Monday, February 16, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : गीता कपूर ने खोला मांग में सिंदूर लगाने का राज

मनोरंजन : गीता कपूर ने खोला मांग में सिंदूर लगाने का राज

सुरभि सिन्हा

हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं थी। इन तस्वीरों में गीता ट्रेडिशनल रेड ड्रेस पहने हुए थी और उनके माथे पर सिंदूर लगाए नजर आईं थी, जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि गीता कपूर ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार गीता ने अब अपनी मांग में भरे सिन्दूर का राज खोला है। उन्होंने एक इंटरव्यू में इस सस्पेंस से पर्दा उठाते हुए खुलासा किया है कि मैंने अभी शादी नहीं की है। मैं शादी करुंगी तो सभी को बताऊंगी। वैसे भी पिछले दिनों मेरी माँ का निधन हो गया था, ऐसे में शादी करने का सवाल ही नहीं उठता।

ही सिंदूर की बात तो गीता ने उसका भी खुलासा करते हुए कहा कि वह हर सोमवार को सिंदूर लगाती हैं, यह नई बात नहीं है और ना ही इसका शादी से कोई संबंध है। जहां तक गीता कपूर की रेड ट्रेडिशनल ड्रेस की बात है तो बताया जा रहा है कि वह किसी शूट के वक्त की है। गीता के इस खुलासे के बाद उनकी शादी को लेकर चल रही ख़बरों पर फिलहाल फुल स्टॉप लग गया है। गौरतलब है, टेलीविजन इंडस्ट्री में गीता माँ के नाम से मशहूर गीता कपूर इन दिनों  सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4 ‘ में बतौर जज की भूमिका में नजर आ रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular