Saturday, February 14, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : कोरोना की चपेट में आईं बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनौत

मनोरंजन : कोरोना की चपेट में आईं बॉलीवुड ‘क्वीन’ कंगना रनौत

सुरभि सिन्हा

देश में बढ़ते कोरोना महामारी के बीच बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कही जाने वाली
अभिनेत्री कंगना रनौत भी अब इसकी चपेट में आ चुकी हैं। कंगना रनौत कोरोना
संक्रमित हो गई है और इन दिनों  हिमाचल प्रदेश के अपने होमटाउन में
हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है।
दरअसल कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह योग करती
नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा-‘पिछले कुछ दिनों
से मैं आंखों में जलन के साथ काफी थकावट और कमजोरी महसूस कर रही थी। मैं
हिमाचल के लिए निकलने वाली थी तो मैंने कल अपना टेस्ट कराया और आज इसका
रिजल्ट आया है कि मैं कोविड पॉजिटिव हूं।मैंने खुद को क्वॉरटीन कर लिया
है। मुझे पता ही नहीं था कि यह वायरस मेरी बॉडी में पार्टी कर रहा है। अब
मुझे पता चला है तो मैं इसे खत्म कर दूंगी। प्लीज अपने ऊपर किसी चीज को
हावी मत होने दें, अगर आप डर गए तो यह आपको और ज्यादा डराएगा। आइए, हम 
कोविड-19 को बर्बाद कर दें। यह कुछ नहीं बस थोड़े समय का फ्लू है, जिसके
बारे में बहुत दबाव बनाया गया है और अब यह कुछ लोगों के मन पर हावी हो गया
है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular