देश में बढ़ते कोरोना महामारी के बीच देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने मदद का हाथ बढ़ाया था और इसके साथ ही उन्होंने फैंस से भी इस मुश्किल घड़ी में भारत की मदद करने की अपील की थी। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने भारत में बढ़ते कोरोना महामारी और इससे उत्पन्न संकट को देखते हुए कोविड 19 फंडरेजर की शुरुआत की थी और लोगों से अपील की थी कि वह भारत की मदद के लिए आगे आये। प्रियंका और निक के इस अपील के बाद उनके कई फैंस ने मदद का हाथ बढ़ाया, जिसके बाद प्रियंका की इस फंडरेजर में अब तक 22 करोड़ रुपये जमा हो गए हैँ। इसकी जानकारी खुद पीसी से सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी है और साथ ही उनके प्रति आभार भी व्यक्त किया है।उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर लिखा -‘ सभी के दान की वजह से ये सब संभव हो पाया है। हरेक शख्स का धन्यवाद जिन्होंने लोगों की जान के लिए ये दान किया। आप सभी के योगदान से हम 22 करोड़ एकत्रित करने में सफल हो पाए।’
इसके साथ ही प्रियंका ने अपनी पोस्ट के जरिये बताया कि जमा हुए इस फंड से 422 ऑक्सीजन सिलेंडर लिए जायेगे। इसके साथ ही इस फंड से 10 वैक्सीनेशन सेंटर भी शुरू किए जिससे 6000 से अधिक लोगों को टीकाकरण कराने में मदद मिलेगी। कोरोना काल में देश की मदद के लिए प्रियंका द्वारा उठाया गया यह कदम सराहनीय है। सोशल मीडिया पर फैंस प्रियंका की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।
