Wednesday, February 18, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : "कैप्टन इंडिया'' में पायलट बनेंगे कार्तिक आर्यन, ऐक्टर ने ‎‎किया...

मनोरंजन : “कैप्टन इंडिया” में पायलट बनेंगे कार्तिक आर्यन, ऐक्टर ने ‎‎किया ऐलान

मुंबई । अभिनेता कार्तिक आर्यन ने जल्द ही नई ‎फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ में अपना जलबा ‎‎‎‎दिखाने वाले हैं। हाल ही में ऐक्टर ने अपनी इस ‎फिल्म का ऐलान ‎किया है। कार्तिक ने अपने फैंस को सरप्राइज़ देते हुए फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। इस ‎फिल्म में का‎र्तिक पायलट का ‎किरदार ‎निभाएंगे। इस फिल्म के पोस्टर में कार्तिक काफी टफ लुक में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्टर में कार्तिक कैप्टन की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। इसमें कार्तिक का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है, लेकिन एक प्लेन और कुछ घर ज़रूर नज़र आ रहे है जिनमें आग लग रही है। कार्तिक ने फिल्म से पहला लुक शेयर करते हुए लिखा, “जब एक आदमी अपनी ड्यूटी से परे जाता है। बड़े गर्व और सम्मान के साथ हम आपके लिए लेकर आ रहे हैं। कैप्टन इंडिया।”
हालां‎कि, इस फिल्म की रिलीज डेट और रिलीज प्लेटफॉर्म को लेकर कार्तिक ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता कर रहे हैं। जिनकी सीरीज़ “स्कैम 1992” ने हाल ही में काफी धमाल मचाया था। इसके अलावा, कार्तिक आर्यन के एक नई फिल्म “सत्यनारायण की कथा” का ऐलान ‎किया था। साथ ही अब वह एक अन्य फिल्म को लेकर रोहित धवन संग मीटिंग कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर को रोहित धवन के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। कहा जा रहा है कि वह फिल्म ‘शहजादा’ को लेकर मीटिंग करने के लिए रोहित धवन के ऑफिस पहुंचे थे। बता दें, पिछले कुछ महीनों से कार्तिक आर्यन सु‎‎र्खियों में हैं। खबर था ‎कि अभिनेता को धर्मा प्रोडक्शंस की दोस्ताना 2 से बाहर कर दिया गया था। इसका कारण सार्वजनिक नहीं था, लेकन एक्टर का “अनप्रोफेशनल रवैया” सामने आया था। बाद में, ये खबरें भी आईं कि एक्टर की शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की फ़्रेडी से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular