Friday, March 20, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : केआरके ने इशारों ही इशारों में भाईजान पर फिर साधा...

मनोरंजन : केआरके ने इशारों ही इशारों में भाईजान पर फिर साधा निशाना, गरमाया विवाद

सुरभि सिन्हा
‘बिग बॉस 3′ के कंटेस्टेंट रह चुके अभिनेता व प्रोड्यूसर कमाल राशिद खान उर्फ़ केआरके के लिए चर्चा में रहना कोई नई बात नहीं है। हाल ही में केआरके फिल्म अभिनेता सलमान खान और सिंगर मीका सिंह के साथ विवाद को लेकर सुर्खियों में थे। वहीं अब केआरके अपने लेटेस्ट ट्वीट्स की वजह से एक बार फिर चर्चा में आ गये हैं। दरअसल केआरके ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए बॉलीवुड के कुछ सितारों से फिल्म इंडस्ट्री को बचाने की अपील  की है।केआरके ने अपने ट्वीट में अभिनेता अभिषेक बच्चन, ऋतिक रोशन, आयुष्मान खुराना, वरुण धवन और जॉन अब्राहम से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को बचाने की अपील करते हुए लिखा-”मैं सच में फिल्मों का रिव्यू करना बंद करना चाहता हूं। मैं उस दिन फिल्मों का रिव्यू करना बंद कर दूंगा, जिस दिन मैं एक निर्माता या निर्देशक के रूप में अपनी फिल्म लॉन्च करूंगा। इसलिए मैं रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, ऋतिक रोशन, कार्तिक आर्यन, आयुष्मान खुराना, वरुण धवन और जॉन अब्राहम से मेरी और पूरे बॉलीवुड की मदद करने का अनुरोध करता हूं।’

सके बाद केआरके ने एक और ट्वीट कर लिखा-”बॉलीवुड वालों को एक और जरूरी बात समझनी चाहिए! वह मुझे कोर्ट या धमकियों से अपनी फिल्मों का रिव्यू करने से नहीं रोक सकते। वह मुझे केवल अनुरोध करके और दुनिया में #दनंबरवन क्रिटिक #दब्रांडकेआरके  को स्वीकार करके मुझे रोक सकते हैं।’

मनोरंजन : केआरके ने इशारों ही इशारों में भाईजान पर फिर साधा निशाना, गरमाया विवाद

इसके बाद केआरके ने अपने अगले ट्वीट में लिखा-“अगर आप में से कोई मेरी फिल्म को मेरे रिव्यूज से पूरे बॉलीवुड को बचाने के लिए नहीं कर सकता है तो यह साफ है कि आप बॉलीवुड से प्यार नहीं करते हैं। फिर आप चाहते हो कि मैं रिव्यू दे रहा हूं और आप मजे लेते रहो।”

मनोरंजन : केआरके ने इशारों ही इशारों में भाईजान पर फिर साधा निशाना, गरमाया विवाद

केआरके अपने इन ट्वीट्स की वजह से एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। उनके यह ट्वीट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular